भोपाल में कांग्रेस पर रक्षा मंत्री का प्रहार

भोपाल में कार्यक्रम को संबोधित करती हुई रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आर्मी-नेवी और एयरफोर्स का दुरुपयोग किया है। लेकिन वह हम पर आरोप लगा रही है कि हमने सेना का राजनीतिकरण किया है। आज सेना के मुद्दे पर कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। जबकि उन्होंने खुद सेना का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया है।;

Update: 2019-05-09 11:02 GMT

भोपाल में कार्यक्रम को संबोधित करती हुई रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आर्मी-नेवी और एयरफोर्स का दुरुपयोग किया है। लेकिन वह हम पर आरोप लगा रही है कि हमने सेना का राजनीतिकरण किया है। आज सेना के मुद्दे पर कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। जबकि उन्होंने खुद सेना का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी। देश इस समय सुरक्षित हाथों में हैं। पाकिस्तान जो भी करता है हम उसकी हर हरकत का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को एक भयमुक्त माहौल मिला है। राफेल को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि सीएजी से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने इस मामले में सच्चाई बताई है, पूरा देश जनता है राफेल देश हित में हमने फैसला लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News