रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्रालय का चार्ज संभालने से पहले राजनाथ सिंह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।;
रक्षा मंत्रालय का चार्ज संभालने से पहले राजनाथ सिंह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि राजनाथ सिंह आज रक्षा मंत्री के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि अमित शाह भी आज औपचारिक रूप से गृह मंत्रालय का चार्ज संभालेंगे। अमित शाह को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में नंबर दो का दर्जा दिया गया है। जैसा की आप जानते हैं राजनाथ सिंह के पास मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में गृह मंत्रालय था। लेकिन अब नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। राजनाथ सिंह से पहले यह मंत्रालय निर्मला सीतारमण के पास था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App