ऑपरेशन मुस्कान के तहत बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुम हुए 20 बच्चों को पुलिस ने खोज निकाला
बस्तर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता मिली है। 1 जनवरी से लेकर अब तक गुम हुए 20 बच्चों को पुलिस ने खोज निकाला है। इन गुम इंसानों में 17 बच्चियां और 3 बच्चे शामिल है। जिसमें जगदलपुर के तीन बच्चे शामिल है। बाकी बस्तर के अलग-अलग इलाके से हैं।;
बस्तर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता मिली है। 1 जनवरी से लेकर अब तक गुम हुए 20 बच्चों को पुलिस ने खोज निकाला है। इन गुम इंसानों में 17 बच्चियां और 3 बच्चे शामिल है। जिसमें जगदलपुर के तीन बच्चे शामिल है। बाकी बस्तर के अलग-अलग इलाके से हैं।
बस्तर के एएसपी संजय महादेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर जिले में पिछले कुछ महीनों से नाबालिग बच्चों के गुम होने की थाने में लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसमें कई बच्चे घर में किसी विवाद को लेकर या किसी अन्य कारणों से परेशान होकर घर से भाग गए थे या किसी के द्वारा अगुवा कर लिए गए थे। इस तरह के बढ़ते मामलो को देख बस्तर पुलिस ने एक अभियान चलाते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत इन्हें अलग-अलग जगहों से खोज निकाला है। वहीं इनमें से बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की शिकायत भी पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App