Video Viral: 60 साल की उम्र में चाचाजी को मिली 25 की दुल्हन, लोग बोले- अतुल्य भारत!

दूल्हा बने चाचाजी को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है कि उनकी उम्र 60 साल है, दाड़ी पूरी तरह सफेद पड़ चुकी है, जबकि दुल्हन की उम्र करीब 25 बरस की लग रही है। दोनों की उम्र में इतना फासला कि देखकर हर कोई हैरान है।;

Update: 2022-05-16 13:19 GMT

दुनिया में कई जोड़ियां देखने को मिलती है, कुछ तो परफेक्ट होती है, कुछ अतरंगी तो कुछ बेजोड़... जी हां, कहते हैं जोड़ियां भगवान बनाके भेजता है, लेकिन इन दिनों जैसी जोड़ियां वायरल हो रही हैं उसमें भगवान को दोष देना शायद सही नहीं होगा। आज के समय में दूल्हा दुल्हन (Bride Groom) के बीच उम्र का फासला होना आम सा हो गया है, लेकिन कुछ फासले तो इतने अजीबोगरीब (Weird) होते हैं जिन्हें देख एक पल को तो आप अपना माथा पकड़ लेंगे। ऐसा ही कुछ हमारे इस नए वीडियो में दिख रहा है, विवाह संपन्न हो चुका है और दुल्हन अपने ससुराल में बैठी है लेकिन इसमें जो हैरान करने वाली चीज है वो है दूल्हा दुल्हन की उम्र, इसे उम्र का तकाजा ही कहेंगे कि चाचाजी को 60 साल की उम्र में शादी करने का ख्याल आया।

वायरल हो रहा वीडियो इंटरनेट की दुनिया में कई लोगों को स्तब्ध कर चुका होगा, अब वीडियो में जो दिख रहा है उसे देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। दूल्हा बने चाचाजी को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है कि उनकी उम्र 60 साल है, दाड़ी पूरी तरह सफेद पड़ चुकी है, जबकि दुल्हन की उम्र करीब 25 बरस की लग रही है। दोनों की उम्र में इतना फासला कि देखकर हर कोई हैरान है। मजे की बात तो ये है कि वीडियो बनाने वाले कैमरामैन ने फ्रेम दुल्हन की तरफ जैसे ही घुमाया वो शरमाते हुए अपना मुंह छिपा लेती है।

बता दें कि, ये वीडियो इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes अकाउंट से शेयर किया गया है। अभी तक इसे 19 हजार लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लोग अपनी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News