जिला जेल से कैदी फरार, जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में मची खलबली

जिला जेल से गुरुवार को एक कैदी फरार होने का मामला सामने आया है। इस घटना से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि फरार कैदी का नाम इतवारी साहू बताया जा रहा है।;

Update: 2019-07-18 09:24 GMT

धमतरी। जिला जेल से गुरुवार को एक कैदी फरार होने का मामला सामने आया है। इस घटना से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि फरार कैदी का नाम इतवारी साहू बताया जा रहा है। जो डोंडरा अभनपुर का रहने वाला है। वहीं धारा 307 का आरोपी है। बता दे कि कैदी इतवारी साहू 2 फरवरी से जेल में दाखिल हुआ था। आज सुबह कैदी बांस के सहारे दीवार पर चढ़ गया और दीवार फांदकर फरार होने में कामयाब हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और जेल विभाग की टीम फरार कैदी की तलाश में जुट गई है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News