विधायक विजयवर्गीय के खिलाफ मामला दर्ज

भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय द्वारा बुधवार को निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट के बाद निगम कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल कर दी है।;

Update: 2019-06-26 12:25 GMT

भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय द्वारा बुधवार को निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट के बाद निगम कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल कर दी है। घटना के विरोध में नगर निगम कर्मचारी नेता उमाकांत काले के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सभी विभागों में काम बंद करवा दिया है। पूरे मामले में निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने कहा है कि मामले की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करवाई जा रही है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News