Ganesh Chaturthi 2022 : UP के इस शहर में होंगे बाप्पा की 18 फीट ऊंची सोने की मूर्ति के दर्शन, देखिए Video

गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। इस मौके पर यूपी के चंदौसी में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा बनाई जा रही है। जिसमें 40-50% सोने का इस्तेमाल किया जा रहा है।;

Update: 2022-08-25 09:20 GMT

अगस्त का महीना आते ही भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। सावन, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहार को मानाने के बाद अब गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) आने वाली है। जिसके लिए लोग बहुत ही उत्सुक नजर आ रहे हैं। साथ ही इस त्योहार को मानाने के लिए जोरो-शोरो से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस त्योहार के नाम से ही आपको पता चल गया होगा की यह त्योहार (Festival) गणेश जी का प्रतिक है। हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को सबसे पहले पूजा जाता है। किसी भी तरह के शुभ काम जैसे पाठ-पूजा या कुछ और हो तो सबसे पहले गणेश जी को ही याद किया जाता है।

जो लोग इस त्योहार को मानते है वो जानते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश (Lord Ganesha) की प्रतिमा को घर में लेकर उसे स्थापित किया जाता है। इसके बाद विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है उन्हें भोग लगाया जाता है। कुछ लोग 3 या 7 दिन के बाद ही गणेश जी का विसर्जन कर देते हैं। तो वहीं कुछ लोग पूरे 11 दिन तक गणेश जी को अपने घर में रखते हैं और उसके बाद उनका विसर्जन करते हैं। इस बार ये त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। अभी तक आपने बहुत से गणेश जी की मूर्तियां देखी होंगी। कुछ चॉकलेट से बनी होती हैं तो वहीं किसी मूर्ति में स्पेशल डिजाइन दिया जाता है।

इस बार भी आपको ऐसी ही बहुत सी मूर्तियां देखने को मिलेंगी। इस मौके पर यूपी के चंदौसी में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की सोने की विशाल मूर्ति बनाई जा रही है। सोने से सजे गणेश जी की यह मूर्ति 18 फीट ऊंची है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक शख्स ने बताया कि यह मूर्ति 18 फीट ऊंची होगी। इस मूर्ति को तिरुपति बालाजी की तर्ज पर सोने के सजावटी सामान से तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि मूर्ति में लगभग 40-50% सोने का इस्तेमाल किया जाएगा और बाकी इसे अन्य धातुओं से बनाया जाएगा। इस मूर्ति के निर्माण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि भगवान गणेश की विशाल मूर्ति कितनी अदभुत लग रही है। साथ ही इसे किस खूबसूरती से बनाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News