Delhi Metro में लड़की ने किया धमाकेदार डांस, नेटिजन्स बोले- तोड़ दी मर्यादाएं
Viral: आए दिन दिल्ली मेट्रो चर्चा का विषय बनी रहती है। मेट्रो के भीतर बेढंगे कपड़े पहनने और नहाने जैसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की को डांस करते देख कई लोग भड़क गए हैं। नीचे देखिये वीडियो...;
Viral: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) पिछले कुछ समय से सुर्खियां बटोर रही है। आए दिन मेट्रो के भीतर अजीबोगरीब घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल में मेट्रो के भीतर एक लड़की को उसके छोटे कपड़ों की वजह से ट्रोल का सामना करना पड़ा था। अब दिल्ली मेट्रो में एक लड़की के डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि मेट्रो और ट्रेनों जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के दौरान यात्रियों को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।
दिल्ली मेट्रो के इस वायरल वीडियो में आप एक लड़की डांस करती नजर आ रही है। लड़की ने बप्पी लहरी के लोकप्रिय गाने 'असलम-ए-इश्कुम' पर ऐसा डांस किया कि आसपास खड़े लोग हैरत में नजर आए। उधर, लड़की बिना किसी की परवाह किए डांस करती रही। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया तो यह जंगल में आग की तरह फैली। हालांकि कुछ लोगों ने जहां इस लड़की के इस डांस की तारीफ की, वहीं ज्यादातर लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।
डांस को बताया अर्मादित
मेट्रो के भीतर लड़की का डांस लोगों को अमर्यादित लग रहा हैं। कई लोगों ने उसकी ड्रेस को लेकर टिप्पणी की है, तो वहीं कुछ लोगों ने सलाह दी है कि अगर डांस करने का शौक है तो किसी डांस शो के मंच पर करना चाहिए। साजिद नामक यूजर ने लिखा, 'अगर मेट्रो का दरवाजा खुलता तो चाचा ट्रेन से छलांग जरूर लगा देते।' विमल ने वीडियो में पीछे दिख रहे अंकल का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने लिखा, 'अंकल जी, आप भी बदनाम हो गए।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि काश मैं भी इसी मेट्रो में मौजूद होता। हालांकि, कई यूजर ऐसे भी हैं, जो लड़की के आत्मविश्वास की सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: मेट्रो में सीट पर बैठने के लिए लड़की ने लगाया ऐसा जुगाड़, लोग बोले- बस भारत में न आए ये टेक्नीक