Independence Day 2022 : विकलांग शख्स ने तिरंगा बन खुद को झंडे की तरह लहराया, Video देख लोगों ने किया जज्बे को सलाम
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दिव्यांग के जज्बे को देख कर आपका सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा। इस वीडियो में यह दिव्यांग शख्स खुद को तिरंगे की तरह लहराते हुए नजर आ रहा है।;
देशभर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की धूम मची हुई है। इस मौके पर अनेक जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम किए जाते हैँ। जिसमें हर देशवासी बढ़-चढ़ के हिस्सा लेता है। इस बार भी स्वतंत्रता दिवस को और खास बनाने के लिए केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tiranga abhiyan) चला रखा है। इस अभियान के तहत आपको अपने घरों पर तिरंगा लगाना है। सरकार ने भी 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चल रहे इस अभियान में लोगों से हिस्सा लेने की अपील की थी। इसके बाद बहुत से लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और अभी भी ले रहे हैँ। जिसके बहुत से वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल भी हो रहे हैँ। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपका सिर भी गर्व से ऊंचा हो जाएगा।
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक दिव्यांग शख्स झंडे के डंडे पर खुद को तिरंगे की तरह लहरता हुआ दिखाई दे रहा होगा। यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। आजादी के इस मौके पर लोग अपने-अपने तरीके से तिरंगे को सम्मान दे रहे हैँ। वहीं यह दिव्यांग शख्स भी अपने तरीके से तिरंगे को सम्मान देता हुआ नजर आ रहा है। इसे देखने के बाद आप इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स ने तिरंगे की टी-शर्ट पहनी हुई है। आगे यह शख्स झंडे के एक पोल पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में यह शख्स खुद ही तिरंगे की तरह लहराते हुए नजर आता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हर किसी को पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को उम्दा_पंक्तियां नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 70 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पसंद भी किया है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। दिव्यांग की इस वीडियो पर यूजर्स एक से बढ़कर एक रिएक्शन देते हुए अपना प्यार दिखा रहे हैँ।