Independence Day 2022 : ITBP के जवानों में दिखा स्वतंत्रता दिवस को लेकर जोश, श्रद्धालुओं के साथ निकाली तिरंगा रैली

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ITBP के जवान हाथ में तिरंगा लिए बद्रिनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों के साथ तिरंगा यात्रा निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।;

Update: 2022-08-15 05:50 GMT

आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस (Independence day) मना रहा है। देश को आजाद हुए आज पूरे 75 साल हो गए। इस दौरान देश के लोगों में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके बहुत से वीडियो और फोटो भी आपने सोशल मीडिया (Social Media) पर देखे होंगे। अब एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहा है। जिसमें ITBP के जवान उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर बद्रीनाथ (Badrinath) में स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों के साथ तिरंगा यात्रा निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे भारत माता की जय के जयकारों से धाम गूंज रहा हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बद्रीनाथ मंदिर का है। जहां पर ITBP के जवान मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं के साथ मिलकर तिरंगा रैली का आयोजन करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रैली में शामिल हर इंसान हाथों में तिरंगा लिए जयकारे लगाता नजर आ रहा है। ये तिरंगा रैली शनिवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ नगर इलाका से माणा गांव तक निकाली गई। जिसमें ITBP के जवानों (ITBP personnel) ने इन इलाकों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ बाइक रैली निकालते हुए बढ़चढ़ कर देशभक्ति के नारे लगाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को आईटीबीपी (ITBP) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद से लेकर अब तक इसे 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को खूब शेयर और पसंद किया जा रहा है। वीडियो को बहुत से लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने इस पर जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इससे पहले ITBP के जवानों ने देश और देश के वीर सपूतों के नाम एक सॉन्ग रिलीज किया था। इस गीत का नाम जय हिंद है।

Tags:    

Similar News