Video Viral: छत पर लड़कियां बना रही थी डांस वीडियो, अचानक हुआ कुछ ऐसा देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

इन दिनों भी एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें दो लड़कियां है जो चुपके से छत पर कुछ ऐसा कर रही है कि अचानक कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर वो वहां से भाग जाती हैं।;

Update: 2022-05-17 12:54 GMT

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर मजेदार वीडियो (Video) देखने को मिल जाते हैं। इंटरनेट की मजेदार दुनिया में कभी भी कहीं भी देखने और सुनने को आसानी से मिल जाता है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज बड़ी तादाद में वीडियो देखे जाते हैं, साथ ही अपलोड भी किए जाते हैं। कुछ वीडियो तो लोगों को बेहद पसंद आते हैं, इसका अंदाजा उनको मिले लाखों व्यूज से लग जाता है। इन दिनों भी एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें दो लड़कियां है जो चुपके से छत पर कुछ ऐसा कर रही है कि अचानक कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर वो वहां से भाग जाती हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां चुपके से छत पर गईं, और वहां डांस वीडियो (Dance Video) बनाने लगीं। इनमें से एक लड़की डांस करती है तो दूसरी उसका वीडियो बना रही है। तभी अचानक उनका पड़ोसी वहां पहुंचता है और पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लेता है। जैसे ही लड़कियों की नजर उस पर पड़ती है वो वहां से नौ दो ग्यारह हो जाती हैं। इस वीडियो को बार बार देखने के बाद भी आप बोर नहीं होंगे, बल्कि आप पूरे दिन हंसते रहेंगे।

ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर memes.bks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि दीदी शर्मा गई क्या? वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में भी फोन काट दी क्या, मम्मी आ गई क्या... गाना बज रहा है। वहीं अभी तक इस वीडियो को हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, दीदी के पापा ने देख लिया इसलिए शर्मा गई।

Tags:    

Similar News