Video Viral: मर्सिडीज बेंज की फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

इस दौरान तेंदुए को देखकर कंपनी में काम करने वाले घबरा गए और फिर वहां अफरा-तफरी मच गई। प्लांट के कर्मचारी बचने के लए इधर उधर भागने लगे।;

Update: 2022-03-22 05:05 GMT

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) की एक मर्सिडीज बेंज (Mercedes-Benz) कारखाने के अंदर अचानक एक तेंदुए (Leopard) घुस गया। इस दौरान तेंदुए को देखकर कंपनी में काम करने वाले घबरा गए और फिर वहां अफरा-तफरी मच गई। प्लांट के कर्मचारी बचने के लए इधर उधर भागने लगे। पिंपरी चिंचवड शहर के करीब चाकन MIDC इलाके में ये प्लांट स्थित है। फिर तत्काल मामले की सूचना वन टीम और पुलिस को दी गई।

चाकन प्लांट के कर्मचारियों ने फैक्ट्री में एक 2-3 साल के तेंदुए को घूमते देखा। इसके बाद पूरी फैक्ट्री में अलार्म बज गया और काम रुक गया। बाद में महाराष्ट्र फोरेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारी आए। बाद में कंपनी के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिर पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग ने कर्मयों ने तेंदुए को डॉट इंजेक्शन की मदद से बेहोश किया फिर पिंजरे में डालकर जुन्नर तहसील के जंगल में सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया।

वहीं लगभग छह घंटे तक चले इस ऑपरेशन में, डॉ शुभम पाटिल और डॉ निखिल बांगर की टीमों ने फैक्ट्री शेड में से एक की दुकान के फर्श पर छिपे तेंदुए का पता लगाया और फिर इलाके को सुरक्षित कर लिया। दोनों टीमों ने तेंदुए को लुभाने और फंसाने में सफलतापूर्वक कामयाबी हासिल की।

ये वीडियो ट्विटर पर सीरीश चंद्रन ने शेयर किया है। अभी तक इस वीडियो कई लाख लोग देख चुके हैं साथ ही कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News