जबलपुर में कांवड़ियों की अनोखी यात्रा

पवित्र सावन माह में कांवड़ यात्रा का अपना विशेष महत्व है। इसी क्रम में जबलपुर में एक ऐसी कांवड़ यात्रा सोमवार को निकाली गई जो मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा मानी जा रही है।;

Update: 2019-07-29 07:29 GMT

पवित्र सावन माह में कांवड़ यात्रा का अपना विशेष महत्व है। इसी क्रम में जबलपुर में एक ऐसी कांवड़ यात्रा सोमवार को निकाली गई जो मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा मानी जा रही है। सावन के दूसरे सोमवार को सिद्ध घाट से कैलाश धाम के लिए कांवड़ यात्रा निकली। ​35 किलोमीटर की यात्रा तय करते हजारों की संख्या में कावड़िये कांवड़ लेकर निकले। उस पर रिमझिम फुहारों ने कावड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया। इस यात्रा में हजारों महिलाएं, पुरुष और बच्च्चें कंधे में कावड़ लेकर बम-बम भोले के जयकारे लगाते चल रहे थे।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News