रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहे 18 यात्री, देखिए विडियो

जबलपुर। मध्प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन में उस समय अफरा तफरी मच गई जब प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर बनी लिफ्ट में 18 यात्री एक साथ फंस गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट में बंद यात्रियों को बाहर निकाला जा सका।;

Update: 2019-07-03 08:20 GMT

जबलपुर। मध्प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन में उस समय अफरा तफरी मच गई जब प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर बनी लिफ्ट में 18 यात्री एक साथ फंस गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट में बंद यात्रियों को बाहर निकाला जा सका।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर रीवा जबलपुर शटल ट्रेन आई। गाड़ी से उतर कर कुछ यात्री प्लेटफॉर्म एक पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़े। लेकिन ओवरलोड होने के कारण अचानक लिफ्ट बीच में ही अटक गई। इस दौरान लिफ्ट में 18 यात्री सवार थे। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत स्टेशन पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को दी गई। बताया जा रहा है रेल विभाग ने सुधार कार्य देर से शुरू किया इसकी वजह से लिफ्ट सुधारने में एक घंटा लग गया। स्टेशन पर खड़े एक यात्री ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News