नीमच में जेल ब्रेक कर भागे 4 कैदियों में से 1 कैदी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के नीमच कनावटी जेल से रविवार को फरार 4 कैदियों के मामले शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीरन पुलिस ने देर रात करीब 1.30 बजे अपने परिजनों से मिलने जा रहे एक कैदी लेखीराम बावरी को गिरफ्तार कर लिया।;

Update: 2019-06-28 10:49 GMT

मध्यप्रदेश के नीमच कनावटी जेल से रविवार को फरार 4 कैदियों के मामले शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीरन पुलिस ने देर रात करीब 1.30 बजे अपने परिजनों से मिलने जा रहे एक कैदी लेखीराम बावरी को गिरफ्तार कर लिया। लेखराम के साथ एक सहयोगी आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस दोपहर में कांफ्रेंस में करेंगे। मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर जीरन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैदी लेखीराम को बाइक पर जाते हुए पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार से मिलने के लिए जा रहा था। लेखराम से पूछताछ कर पुलिस बाकी फरार 3 कैदियों के बारे में जानकारी लेगी। लेखराम मंदसौर जिले के चंदवासा का रहने वाला है और मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News