कर्ज माफी के नाम पर गरमाई सियासत

मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के सदस्यों के कर्ज माफ होने के दावे को खारिज कर दिया है।;

Update: 2019-05-09 10:50 GMT

मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के सदस्यों के कर्ज माफ होने के दावे को खारिज कर दिया है। बता दें कि बुधवार को ग्वालियर की चुनावी सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि शिवराज के भाई रोहित सिंह और सगे चाचा के बेटे निरंजन सिंह का भी कर्ज माफ हुआ है। जिसके बाद शिवराज सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने मेरे भाई रोहित चौहान का कर्ज माफ किया है, लेकिन मैंने जब पता किया तो सच्चाई सामने आई कि उन्होंने कर्ज माफी का फार्म ही नहीं भरा है। अगर फार्म नहीं भरा है तो फिर कर्ज माफ कैसे कर दिया गया।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News