भाजपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह की अर्थी को स्मृति ईरानी ने कंधा दिया

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह के शव पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सुरेन्द्र सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाया। केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर स्मृति ईरानी के आंखों में से आंसू निकल आए। आपको बताते जाए कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की शनिवार रात को गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर स्मृति ईरानी अमेठी पहुंचीं।;

Update: 2019-05-26 11:50 GMT

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह के शव पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सुरेन्द्र सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाया। केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर स्मृति ईरानी के आंखों में से आंसू निकल आए। आपको बताते जाए कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की शनिवार रात को गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर स्मृति ईरानी अमेठी पहुंचीं।

इस घटना के बारे में यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि हमें घटना के अहम सुराग मिल गए हैं। 7 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हमें विश्वास है कि अगले 12 घंटे में केस की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। पीएसी की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं और कानून व्यवस्था का कोई मुद्दा नहीं है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News