रायपुर में गर्मी ने तोड़ा पिछले 3 सालों का रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज
राजधानी समेत प्रदेश में सोमवार को बेतहाशा गर्मी पड़ी। सुदूर इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। राजधानी में पिछले साल का गर्मी का रिकॉर्ड टूटा है। यहां अधिकतम तापमान सोमवार को 45.6 डिग्री दर्ज किया गय। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 47 डिग्री रहा। प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी समेत अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा।;
राजधानी समेत प्रदेश में सोमवार को बेतहाशा गर्मी पड़ी। सुदूर इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। राजधानी में पिछले साल का गर्मी का रिकॉर्ड टूटा है। यहां अधिकतम तापमान सोमवार को 45.6 डिग्री दर्ज किया गय। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 47 डिग्री रहा। प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी समेत अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा। इसलिए तापमान में एकदम से बढ़ोतरी हुई। एक-दो दिनों तक इसी तरह गर्मी पड़ेगी। इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आएगी। स्थानीय प्रभाव से छाए रहे हल्के बादल तापमान ४५ डिग्री होने के बाद स्थानीय प्रभाव के चलते शाम को हल्के बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक एनएस मेहता ने बताया कि ज्यादा गर्मी पडऩे के बाद स्थानीय प्रभाव के चलते लोकल सिस्टम डेवलप होता है। इससे हल्के बादल छाए रहते है। कभी-कभी कभार गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक-दो दिनों तक तापमान इसी तरह रहेगा। इसके बाद दक्षिणी छत्तीसगढ़ से नमी आने के बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस-पास रहेगा। प्रदेश के कुछ स्थानों लू तथा कहीं-कहीं भीषण लू चलने की संभावना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App