Video Viral: ये शख्स अपने शरीर पर चिपका सकता है कई सारे चम्मच, दुनिया में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

दरअसल इस 50 वर्षीय ईरान के एकेराज अबोलफजल साबर मोख्तारी ने अपने शरीर पर एक साथ कई चम्मच संतुलित करने का रिकॉर्ड बनाया है।;

Update: 2022-01-28 12:30 GMT

इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ईरानी व्यक्ति का वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है। इस वीडियो में इस आदमी ने अनोखा कारनामा करके दिखाया है। दरअसल इस 50 वर्षीय ईरान (Iran) के एकेराज अबोलफजल साबर मोख्तारी (Abolfazl Saber Mokhtari) ने अपने शरीर पर एक साथ कई चम्मच संतुलित करने का रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल ये रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Record) में उन्होंने दर्ज करवाया है। वहीं मोख्तारी ने कहा कि जब वो बच्चे थे तब उन्होंने गलती से अपनी इस प्रतिभा पर ध्यान दिया और कई सालों तक इसका अभ्यास किया। तब जाकर वो ये सब करने में कामयाब रहे। 

वहीं मोख्तारी ने आगे कहा कि उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिसे उनका शरीर अपने पर संतुलित कर सके। उसके बाद उन्होंने कहा कि कई सालों तक प्रैक्टिस करने के बाद वो चम्मचों को अपने शरीर पर संतुलित करने में सफल हुए।

साथ ही उन्होंने बताया कि चम्मचों को चिपकाने की कोशिश में अक्सर मैं अपना ध्यान केंद्रित करता हूं। जिससे मैं अपनी ऊर्जा और शक्ति को उनमें ट्रांसफर करने में सक्षम हो सकूं। इतने साल की मेहनत के बाद मुख्तारी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाने का मौका मिला जिसे उन्होंने पूरा किया।

रिकॉर्ड के निर्देशों के अनुसार चम्मचों को एक निश्चित समय तक शरीर पर संतुलित रहना चाहिए। इस दौरान उन्हें तीन प्रयास करने का मौका मिला। और वो 64 चम्मच अपने शरीर पर संतुलित करने में सफल रहे।

Tags:    

Similar News