Stunt Video: सड़क पर साइकिल से लड़के ने किया ऐसा स्टंट, आप भी कहेंगे जरा संभलकर...

Stunt Video: अक्सर सड़कों पर बाइक, साइकिल से स्टंट करने वाले लोग दिख जाते हैं। स्टंट का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।;

Update: 2023-07-09 06:27 GMT

Stunt Video: सोशल मीडिया के दौर में आज के युवा रील बनाने के लिए अजब-गजब स्टंट करते रहते हैं। स्टंट के चक्कर में वह अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं, फिर चाहे परिणाम कुछ भी हो। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का बीच सड़क पर साइकिल से स्टंट कर रहा है। ये नहीं वह सड़क से गुजरने वाले वाहनों को चैलेंज भी करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके मुंह से निकल ही जाएगा। अरे भाई जरा संभलकर...


वीडियो में आप इस लड़के को देख सकते हैं कि कैसे यह फिल्मी अंदाज में बार-बार एक ही स्टंट को दोहरा रहा है। इसे देखने के बाद आप भी घबरा जाएंगे कि कहीं इसे कुछ हो न जाएं। एक छोटी से गलती से उसे काफी नुकसान हो सकता है और उसकी जान भी जा सकती है। लड़का साइकिल के अगले पहिए वाले हिस्से को हवा में उठाककर अचानक रोड की उल्टी दिशा में घूम जाता है। इतना ही नहीं बल्कि सामने से आ रही कार के आगे बिल्कुल करीब ले जाकर साइकिल को मोड़ देता है। इस स्टंट को करते हुए सड़का सड़क पर लगे पोल से टकराने से बचता है। इस घटना के तुरंत बाद वह साइकिल को दोबारा से चलाने लगता है। सड़क से गुजर रही हर कार के सामने साइकिल को हवा में उठाकर यह स्टंट को इस तरह कर रहे जैसे उन्हें किसी भी तरह का डर नहीं है। 

Also Read: शख्स ने कार के टायर में बांधकर जमा दी आइसक्रीम, देखने वाले हो गए हैरान

इस वीडियो को @cctvidiots नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बााद लोग तरह-तरह के कमेंट कर अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं। कुछ लोग वीडियो को कूल बता रहे तो वहीं कुछ लोग क्लिप को देखकर अभिभावकों की लापरवाही के बारे में बोल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की स्टंट किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। 

Tags:    

Similar News