जम्मू कश्मीर दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिनों के जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। दो दिन वो जम्मू में बैठक, राज्यपाल से मुलाकात और अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा का जायजा लेंगे। इसके अलावा वो अमरनाथ जाकर पूजा अर्चना भी करेंगे। यह अमित शाह का पहला जम्मू कश्मीर दौरा है।;

Update: 2019-06-26 04:12 GMT

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिनों के जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। दो दिन वो जम्मू में बैठक, राज्यपाल से मुलाकात और अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा का जायजा लेंगे। इसके अलावा वो अमरनाथ जाकर पूजा अर्चना भी करेंगे। यह अमित शाह का पहला जम्मू कश्मीर दौरा है।

जम्मू कश्मीर का दौरान अमित शाह के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि गृह मंत्री बनते ही उन्होंने घाटी और सीमा सुरक्षा को लेकर हाईलेवल मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर अधिकारियों से बात की। इस दौरे के दौरान अमित शाह हुर्रियत के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने हुर्रियत के नेताओं से बातचीत की पहल की थी। ताकि कश्मीर के हालात ठीक हो सकें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News