Dubai Expo 2020 में रणवीर सिंह के साथ थिरकते नजर आए अनुराग ठाकुर, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

दुबई की अपनी यात्रा के तीसरे दिन, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'दुबई एक्सपो 2020' में इंडिया पवेलियन में बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ 'भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग की वैश्विक पहुंच' पर बातचीत की।;

Update: 2022-03-29 11:47 GMT

अगर बॉलीवुड स्टार (Bollywood star) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) किसी मंच पर हो वो अपनी फिल्म के 'मलहारी' गाने पर थिरकते नजर आएंगे। ऐसा ही कुछ 'दुबई एक्सपो 2020' (Dubai Expo 2020) के मंच पर भी देखने को मिला, जहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) भी मौजूद थे। इस दौरान रणबीर ने अपने साथ अनुराग ठाकुर को भी मलहारी गाने पर थिरकने को मजबूर कर दिया।

दुबई की अपनी यात्रा के तीसरे दिन, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'दुबई एक्सपो 2020' में इंडिया पवेलियन में बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ 'भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग की वैश्विक पहुंच' पर बातचीत की।

वहीं कार्यक्रम में रणवीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री को मलहारी गाने पर डांस करने को कहा, पहले तो उन्होंने मना किया लेकिन आखिर में वो भी इस गाने पर थिरकने लगे। साथ ही बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुबई में भारतीय लोग भारत के असली ब्रांड एंबेसडर हैं, क्योंकि भारत पवेलियन 1.7 मिलियन पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। वो यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि देश भारत की आजादी के 75 साल मना रहा है और यह जश्न न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी मनाया जा रहा है।

भारत के सॉफ्ट पावर प्रोजेक्शन में फिल्मों के योगदान को स्वीकार करते हुए, अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत कहानी कहने की भूमि है और फिल्म उद्योग ने विदेशों के लोगों पर बहुत प्रभाव डाला है।

Tags:    

Similar News