Valentine Day 2023 : सिंगल लड़कियों को सेलिब्रेट करना है वैलेंटाइन डे, हरियाणा के इस शहर से किराए पर लें बॉयफ्रेंड
आज वैलेंटाइन डे पर कपल्स इसे प्यार के रूप में मना रहे हैं। परन्तु बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो सिंगल होते हैं और इस दिन को नहीं मना पाते। ऐसे लोगों के लिए यह खबर काफी काम की है।;
Valentine Day Offer : आज दुनिया भर में लोग वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। कपल्स के लिए यह दिन बेहद खास होता है। परन्तु कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस दिन को नहीं मना पाते क्योंकि वो सिंगल होते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को ऐसे लड़के या फिर लड़की की तलाश होती है जो उनका पार्टनर बन सके, खासकर इस दिन के लिए। अगर लड़कियां आज के दिन किसी ऐसे ही पार्टनर की तलाश में हैं तो हम आपको बता दें कि Haryana के गुरुग्राम में एक लड़का सिंगल लड़कियों के लिए ऐसा ही एक ऑफर दे रहा है। हालांकि आपको बता दें कि इसके लिए वह लड़का किराया भी लेगा। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। हरियाणा के गुरुग्राम में 'किराये पर बॉयफ्रेंड' मिल रहा है।
सिंगल लड़कियों के लिए ऑफर
इस शख्स ने अब उन सभी के लिए अपनी 'डेटिंग सर्विसेज' पेशकश की है, जो वैलेंटाइन डे 2023 पर पार्टनर ढूंढना चाहते हैं। गुरुग्राम के 31 वर्षीय टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट शकुल गुप्ता ने इस साल Valentine Day के लिए अपनी 'रेंट ए बॉयफ्रेंड' सर्विसेज की पेशकश मनोरंजक शुल्क पर उन सभी सिंगल लड़कियों के लिए की है जो प्यार के सीजन में अच्छा समय बिताना चाहती हैं। Social Media पर इस पोस्ट में शकुल गुप्ता ने खुलासा किया कि सिंगल लड़कियों को अपनी डेटिंग सर्विसेज की पेशकश करने का एकमात्र कारण सिर्फ यह है कि वैलेंटाइन वीक में उनके अकेलेपन को खत्म करना है।
सिंगल लोगों के लिए मददगार
इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सर्विस के जरिए उनके इरादे न तो कमर्शियल हैं और न ही सेक्शुअल। सोशल मीडिया पर 'बॉयफ्रेंड ऑन रेंट' के बैनर के साथ पोज देते हुए शख्स ने कैप्शन में लिखा है कि मैं आपको अपना कंधा दे सकता हूं या इस वी-डे पर आपका दोस्त बन सकता हूं। मैं आपके मेकअप प्रैक्टिस मॉडल के रूप में मदद कर सकता हूं या यदि आप लेजी होना पसंद करते हैं, तो मैं आपको आराम देने के लिए आपके लिए किसी भी प्रकार का भोजन बना सकता हूं। इसे बहुत से लोगों ने देख लिया है और अब कुछ लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हे...मैं जीवन भर के लिए चाहता हूँ। एक यूजर ने लिखा कि Awww...लेकिन यह कैसे काम करता है, तुम वहां मैं यहां।