Video: मेट्रो में लड़के ने भोजपुरी गाने पर किया डांस, मूव्स देख यात्रियों की छूटी हंसी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का मेट्रो के अंदर भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहा है।;

Update: 2023-03-20 10:33 GMT

Bhojpuri Video : दिल्ली मेट्रो में डांस, सिंगिंग करते हुए न जाने कितने वीडियो वायरल होते हैं। कई बार तो लोग इतनी अजीबोगरीब हरकतें करते हुए दिखाई देते हैं जिन्हें देखने के बाद हंसी छूट जाती है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो ने अपना दिशा निर्देश भी निकाला था, जिसमें उन्होंने इसपर रोक लगाने को कहा था। इसके बावजूद भी लोग रूल्स को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अभी भी आपको सोशल मीडिया पर इससे जुड़े हुए वीडियो देखने को मिल जाएंगे। जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक लड़का भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का मेट्रो के अंदर खड़े होकर डांस करते हुए नजर आ रहा है। ये लड़का भोजपुरी गाने पर अपना जलवा दिखा रहा है। मेट्रो में कोच के अंदर अन्य लोग भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। जो लड़के को देख कर हंस रहे हैं। लड़का कभी शॉल लेकर तो कभी उसे घुमाकर डांस करते हुए दिखाई देते है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन ने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है कि मेट्रो में travel करें, trouble नहीं। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि मेट्रो कॉरपोरेशन अब Reels बनाने वालों से ऊब चुका है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को vipularyan नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि देखिए बिहारी बाबू का डांस। वीडियो को अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है, वहीं बहुत से लोग इस पर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि मजा आ गया, तो कुछ ने लिखा कि आप की तलाश रेलवे पुलिस कर रही है। एक यूजर ने लिखा आंटी थप्पड़ मारने ही वाली थी तुमको। बच गए तुम।

Tags:    

Similar News