Video : लड़के ने क्लासरूम में लड़की को किया प्रपोज, फिर जो हुआ वो हिला देगा
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो देखने को मिल रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है उसके बाद लड़की ने जो किया वो देखने लायक है।;
फरवरी का महीना चल रहा है, यह महीना युवाओं के लिए काफी खास भी होता है। कुछ लोग इस महीने को प्यार का महीना भी कहते हैं। क्योंकि इस महीने में एक हफ्ता ऐसा होता है जिसमें दुनियाभर के प्रेमी-प्रेमिका अपने चाहने वाले को प्यार का इजहार करते हैं। कल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है और दुनिया भर के लवबर्ड्स इस दिन आपको देखने को मिल जाएंगे। जिनके कुछ वीडियो social media पर भी देखने को मिल जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का क्लास में एक लड़की को प्रपोज करता है उसके बाद लड़की जो करती है वो देखने लायक है।
लड़के ने प्रपोज करने के लिए अपनाया यह तरीका
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का पास में खड़ी एक लड़की को लाल गुलाब देकर प्रपोज करता है। परन्तु लड़की उस लड़के के प्रपोजल को रिजेक्ट कर देती है। इसके बाद ऐसा सीन देखने को मिलता है जिसका अंदाजा शायद उस लड़के ने भी नहीं लगाया होगा। वीडियो में दिख रहा है कि लाल टी-शर्ट में एक लड़का क्लासरूम के अंदर एक लड़की के पास खड़ा है। वहीं लड़की भी डेस्क पर आराम से टेक लगाकर खड़ी होती है। इस बीच कई दूसरे स्टूडेंट्स दोनों की बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे होते हैं। फिर लड़का बातचीत के दौरान हाथ में लाल गुलाब छिपाए नजर आ रहा है।
वीडियो ने शोर-शराबे की वजह से आवाज तो साफ सुनाई नहीं दे रही, लेकिन देखने से पता चलता है कि लड़के ने लड़की को प्रपोज किया है। तभी लड़की उसके प्रपोजल को एसेप्ट नहीं करती और जैसे ही लड़का उसे गुलाब देता है वो उसे हाथ से छीन कर तोड़ देती है। इसके बाद लड़का गुस्से में आकर लड़की पर गुलाब फेंक देता है, फिर लड़की भी उसके ऊपर बैग फेंक देती है। इस वीडियो को ट्विटर पर gharkekalesh नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और बहुत से इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।