Video : लड़कों ने पहिया हवा में लहराकर बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, लोग बोले- जिंदा पकड़ो...

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। फिर जो हुआ वो देखने लायक है।;

Update: 2023-03-15 06:52 GMT

Stunt Video: अक्सर आपने देखा होगा सड़कों पर बहुत बार स्टंट के खतरनाक मामले देखने को मिलते रहते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जिनमें लोगों की जान तक चली जाती है। कभी कोई स्कूटी से गिरता हुआ नजर आता है, तो कभी कोई बाइक को ट्रेन की स्पीड में चलाता हुआ दिखाई देता है। इन्ही अतरंगी ड्राइविंग के चक्कर में लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। इन्ही खतरनाक स्टंट से जुड़ा हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तीन लड़के एक बाइक के ऊपर बहुत ही भयानक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो को किया गया फास्ट फॉरवर्ड

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यस्त सड़क पर तीन लड़के एक बाइक से जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि यह वीडियो फास्ट फॉरवर्ड करके दर्शाया गया है, लेकिन इसमें यह सभी एक खतरनाक स्टंट को करते हुए नजर आ रहे हैं। बाइक को चलाने वाले शख्स ने उसके अगले पहिए को हवा में उठा रखा है और पीछे वाले पहिए के सहारे वो सड़क पर बाइक को दौड़ा रहा है। बाइक पर शख्स अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सवार दिख रहा है। रोड़ पर अन्य गाड़ियां भी आती जाती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसकी वजह से यह काफी वायरल हो गया। वीडियो कब का है और कहां का है इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो फास्ट फॉरवर्ड करके दिखाया गया है। वहीं अन्य लोगों ने भी इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने कहा कि वीडियो एडिटेड लग रहा है और वीडियो असली नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि इनको तत्काल जिंदा पकड़ लेना चाहिए। यह वीडियो पुराना भी बताया जा रहा है जो अब वायरल हो रहा है।

Tags:    

Similar News