Video : सगाई पर दुल्हन ने किया आग लगा देने वाला डांस, देखते रह गए ससुराल वाले

एक लड़की अपनी सगाई में लड़के के सामने बेहतरीन डांस करते हुए नजर आ रही है। डांस देखने के बाद लड़के और उसके घरवालों का रिएक्शन देखने लायक था।;

Update: 2023-03-19 07:51 GMT

Bride Groom Video : शादी के सीजन में उससे जुड़े वीडियो न दिखे ऐसा तो पॉसिबल ही नहीं है। सोशल मीडिया पर हर जगह सिर्फ दुल्हन और उनसे जुड़े ही क्लिप देखने को मिलते हैं। ऐसे वीडियो लोगों को भी खूब पसंद आते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए काफी होते हैं। फिलहाल शादी को छोड़कर सगाई के एक वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा रखी है। इस वीडियो में लड़की अपनी सगाई में डांस करते हुए नजर आ रही है। डांस देखने के बाद लड़के के एक्सप्रेशन देखने लायक थे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बहुत ही प्यारी सी ड्रेस में अपनी सगाई के लिए तैयार हो रखी है। इसके बाद जैसे ही वो वेन्यू पर एंट्री लेती है, तो उसके साथ उसकी बहनें और सहेलियां भी दिखाई देती हैं। इसके बाद वो रिंग सेरेमनी गाने पर डांस करते हुए दिखाई देती है, जिसे देखने के बाद लड़का भी खुश हो जाता है और प्यार भरी निगाहों से अपनी दुल्हन को देखने लग जाता है। लड़की का मस्त डांस देख कर घरवालों से लेकर ससुराल वालों तक हर कोई खुश दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Full View

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर हैप्पीफ्रेम्स नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वायरल होने के बाद से अभी तक इस वीडियो को बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं, हजारों लोगों ने इसे लाइक करने के साथ इस पर कमेंट करते हुए भी नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हर कोई उस लड़के जैसा साथी चाहता है, उसकी मुस्कान और वो जिस तरह से उसे सम्मोहित कर रहे थे। एक अन्य ने लिखा कि इन दोनों की जोड़ी वाकई काफी कमाल की है। आपको इनका यह डांस वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट कर बताएं।

Tags:    

Similar News