Video : हरियाणवी गाने 'बलम थानेदार' पर डांस कर लड़की ने प्रांजल दहिया को छोड़ा पीछे, देखें वीडियो
एक लड़की हरियाणवी गाने बालम थानेदार गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है। उसका डांस देख हर कोई हैरान रह गया है।;
Dance Video : सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें देख कर किसी का भी दिन बन जाए। लोगों को भी ऐसे वीडियो खूब पसंद आते हैं। इन डांस वीडियो को देखने के बाद वो भी डांस करने लग जाते हैं जिन्होंने कभी पैर भी न उठाए हों। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर आपको ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। अब फिर एक बार ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की गजब का डांस करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका इससे नजर हटाना मुश्किल हो जाएगा।
तेजी से वायरल हो रहे इस video में आप देख सकते हैं कि एक लड़की हरियाणा के मशहूर गाने बलम थानेदार पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है। लड़की की बोल्ड अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया है। इस डांस वीडियो में लड़की के फुटवर्क की खूब तारीफ हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की ने डांस करते हुए येलो कलर की ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही है। सिर्फ इतना ही नहीं लड़की के कातिलाना एक्सप्रेशन पर तो कुछ लोग अपना दिल हार बैठे हैं। जिसे देखो वो लड़की की तारीफ करते नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस वीडियो को Kashika Sisodia ने शेयर किया है। वीडियो को वायरल होने के बाद अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं न जाने कितने लोगों ने इस वीडियो को लाइक और इस पर कमेंट भी किया है। लड़की का डांस देखकर लोग उससे और वीडियो बनाने की डिमांड कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़की की डांस के प्रति कितनी दीवानगी है। एक यूज़र ने लड़की की तारीफ करते हुए लिखा है कि आपने बेहतरीन डांस किया है।