Video : शादी के जोड़े में फिजियोथेरेपी प्रैक्टिकल परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, देखते रह गए सब

केरल में एक दुल्हन अपनी शादी के दिन ही लैब कोट पहन कर एग्जाम देने पहुंच गई। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से देखा जा रहा है।;

Update: 2023-02-12 12:21 GMT

Bride Video : शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। ऐसे वीडियो लोगों को भी खूब पसंद आते हैं, लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देख कर आप भी खुश हो जाएंगे। इस वीडियो में आपको दूल्हा नहीं बल्कि सिर्फ दुल्हन दिखाई देगी। यह दुल्हन अपने शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची है। वह इतनी खुश नजर आ रही थी कि लोग भी उसे देखकर काफी खुश हो रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो केरल का है, जहां एक दुल्हन सफेद लैब कोट पहने प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए परीक्षा रूम में पहुंच थी।

शादी के दिन परीक्षा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक लगभग हर social media प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। यह दुल्हन अपनी शादी के दिन ही परीक्षा देने के लिए पहुंच गई। इस दुल्हन का नाम लक्ष्मी बताया जा रहा है। साथ ही यह बेथानी नवजीवन कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की छात्रा है। इस महिला की शादी की तारीख और परीक्षा की तारीख आपस में टकरा गई तो दुल्हन ने इस तरह से इस समस्या का हल निकाला। इसके बाद तो आप वीडियो में देख ही सकते हैं कि कैसे महिला दुल्हन के लिबास में कॉलेज पहुंच गई। दुल्हन श्रृंगार के साथ आभूषणों से सजी हुई है। इसके बाद दुल्हन की सहपाठी उसे वेलकम करते हुए और अन्य उसकी मदद करते हुए नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर लोग दुल्हन को अपना करियर और शादी दोनों को एक साथ संभालने पर बधाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है, वहीं न जाने कितने लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि कैसे दुल्हन ने उन लोगों के लिए एक मिसाल कायम की जो यह सोचते हैं कि शादी उनके करियर को खत्म कर देगी। 

Tags:    

Similar News