Video: पाकिस्तानी लड़की ने बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर लगाई आग, वीडियो देख नोरा फतेही को भी भूल जाएंगे आप
Video: सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक पाकिस्तानी लड़की का बॉलीवुड गाने पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लाखों लोगों को अपना दिवाना बना लिया है।;
Pakistani Ladki Ka Dance Video: पाकिस्तानी लड़के और लड़कियों के डांस वीडियो इन दिनों अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब धूम मचा रहे हैं। ये सभी ज्यादातर लोकप्रिय बॉलीवुड गानों पर डांस करते नजर आते हैं। लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे' पर पाकिस्तानी लड़की आयशा का डांस वीडियो भारत और पाकिस्तान दोनों जगह वायरल हुआ, जिसके बाद इंडियन सॉग्स पर पाकिस्तानी डांस वीडियो का क्रेज नई ऊंचाई पर पहुंच गया। अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो सभी यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की बॉलीवुड गाने 'माणिक' पर डांस करती नजर आ रही है। यह पाकिस्तानी लड़की अपने सिजलिंग डांस मूव्स और खूबसूरती से डांस फ्लोर पर आग लगा रही है। काले रंग का लहंगा-चोली पहने यह लड़की अपने खूबसूरत अंदाज से सभी को अट्रैक्ट कर रही है। वीडियो देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये पाकिस्तानी लड़की नोरा फतेही को भी टक्कर दे रही है।
वीडियो देखें:
पाकिस्तानी लड़की ने किया जबरदस्त डांस
इस लड़की ने अपनी डांस मूव्स से बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही को मात दिया है, और लोगों का दिल भी जीत लिया है। बता दें कि माणिक सॉन्ग को नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया है। आगे इस वीडियो में आपने देखा कि ये डांस वीडियो आखिर में एक कपल डांस वीडियो में बदल जाता है और ये भी देखने में आता है कि डांस फ्लोर पर और भी जोड़े डांस कर रहे हैं।
वीडियो को मिले हजारों व्यूज
इस डांस वीडियो को राहील पीरजादा नाम के यूजर ने यूट्यूब पर शेयर किया है और अब यह इंटरनेट पर वायरल होने वाला पाकिस्तान का लेटेस्ट वीडियो बन गया है। इस वायरल पाकिस्तानी वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।