वीडियो वायरल: बेखौफ होकर विशालकाय अजगर की सवारी कर रहा मासूम, देखकर अधर में अटक जाएंगी सांसें

ऐसे में एक वीडियो काफी सुर्खियों में है। जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। इस वीडियो ने कई लोगों की नींद उड़ा दी है।;

Update: 2022-04-01 12:57 GMT

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल (Viral) होता है। कभी जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े तो कुछ रूह कंपा देने वाले वीडियो की भरमार रहती है। लोग सोशल मीडिया पर अपना ज्यादातर समय बिताते हैं, मनोरंजन का साधन उन्हें इंटरनेट की दुनिया ही लगती है। लोगों को भी अलग-अलग तरह के वीडियो पंसद आते हैं, रोमांचक, खौफनाक वीडियो देखना कुछ लोगों को तो बेहद पसंद होता है। इसी से मिलता जुलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख कर आपकी सांसें अटक जाएंगी।

सोशल मीडिया की बात हो और सांपों से जुड़े वीडियो की बात ना हो ता कुछ ना कुछ अधूरा सा लगता है। सांपों के जहरीला और खतरनाक होने के कारण लोग इनसे दूर ही रहते हैं। ऐसे में एक वीडियो काफी सुर्खियों में है। जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। इस वीडियो ने कई लोगों की नींद उड़ा दी है। जिस अजगर से बड़े से बड़े प्राणी खबराता हो उसी अजगर पर बैठकर एक नन्हा सा बच्चा उसकी सवारी कर रहा है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर rasal_viper नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अभी तक इसे 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा बेखौफ होकर एक विशालकाय अजगर के ऊपर बैठा है। जैसे ही आ वीडियो देखना शुरु करेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा कि वाकई ये असली है। लेकिन जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है तो वीडियो में नजर आ रहा अजगर अपनी जीभ निकालता हुआ और रेंगता हुआ दिखता है तब मानो शरीर से आत्म अलग हो गई हो।

इस वीडियो पर कुछ लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कुछ लोगों ने इसे रोमांचक बताया है तो कुछ लोगों ने गुस्से में वीडियो बनाने वाले को लताड़ा है। एक यूजर का कहना है कि ये उसने जीवन का सबसे खौफनाक वीडियो है।

Tags:    

Similar News