Video Viral: दूल्हा-दुल्हन ने समुद्र के अंदर की शादी, देखें वायरल वीडियो
Video Viral: अपनी शादी के मौके पर लोग क्या-क्या नहीं करते। दूल्हा हो या दुल्हन दोनों की एक से बढ़कर एक कपड़ा खरीदते हैं। दुल्हन किमती लहंगा चुन्नी खरीदती हैं तो वहीं दुल्हा भी शेरवानी, इंडो वेस्टर्न या कोट पैंट खरीदता है।;
Video Viral: अपनी शादी के मौके पर लोग क्या-क्या नहीं करते। दूल्हा हो या दुल्हन दोनों की एक से बढ़कर एक कपड़ा खरीदते हैं। दुल्हन किमती लहंगा चुन्नी खरीदती हैं तो वहीं दुल्हा भी शेरवानी, इंडो वेस्टर्न या कोट पैंट खरीदता है। लेकिन यहां दूल्हा दुल्हन ने अपनी शादी में ऐसा काई खर्चा नहीं किया। दूल्हा और दुल्हन ने कपड़ों पर कोई रुपया खर्च नहीं किया। उन्होंने सिर्फ दो कपड़ों में ही शादी कर ली। दूल्हा और दुल्हन का दो कपड़ों में शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक कपल समुद्र के बीचोंबीच है्। ये दोनों समुद्र के अंदर शादी कर रहे हैं। खास बात ये है कि कपल के अलावा वीडियो में उनके रिश्तेदार भी दिख रहे हैं। यही नहीं, इनके प्यारे पालतू कुत्ते भी शादी में बड़े शान से शामिल हुए हैं। दूल्हा-दुल्हन शादी के लिए खास तरह से तैयार हुए हैं। जहां दूल्हे ने काले रंग की अंडरवियर पहनी है तो वहीं दुल्हन ने सफेद रंग की बिकिनी पहन रखी है। सोशल मीडिया पर शादी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर dulhaniyaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर अब तक 281 likes मिल चुके हैं। वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि गजब की शादी है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि शादी का माहौल नहीं लग रहा है।