Vegetarian fish fry पर जमकर मच रहा वबाल, लोग बोले- देखकर खाना भाई कहीं...

सोशल मीडिया पर वेजिटेरियन फिश फ्राई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे फूड ब्लॉगर अमर सिरोही ने अपने शेयर किया है।;

Update: 2022-01-28 09:11 GMT

खाने में नॉन वेज (Non-Veg) खाने वालों के लिए कई विकल्प होते हैं। लेकिन वेज खाने वालों के लिए लिमिटेड विकल्प ही होते हैं। अगर वेजिटेरियन लोग भी फिश फ्राई (Vegetarian Fish Fry) खा सकते हैं। यकीनन कोई विश्वास नहीं करेगा, लेकिन ऐसा है। दरअसल ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें आपको वेजिटेरियन फिश मिलेगी। बता दें कि दिल्ली के एक फूड ब्लॉगर ने इस अनोखी डिश को आजमाया है।

फूड ब्लॉगर अमर सिरोही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वे ईस्ट दिल्ली के खन्ना तंदुरी जंक्शन नाम की एक दुकान पर इस डिश को टेस्ट किया।

ये अतरंगी डिश असल में सोया से बनी मछली है। वीडियो की शुरुआत में फूड ब्लॉकर कहते है कि मछली है लेकिन वेज, इसके बाद दुकानदार से पूछा जाता है कि भईया आखिर ये कैसे हो सकता है। तो वेंडर कहता है कि ये वेज फिश है। इसके बाद से ही हर कोई हैरान रह जाता है। फिर वेंडर वेज फिश की पूरी मेकिंग दिखाता है तो पता चलता है कि वास्तव में ये फिश के आकार में सोया से बनी फिश है।

हालांकि, फूड ब्लॉगर इस डिश को टेस्ट करते हैं तो काफी तारीफ करते हैं। वहीं कमेंट के द्वारा लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। कुछ यूजर कमेंट करते हुए कहते हैं कि शाकाहारी फिश बोल कर कहीं सच में तो मछली ना खिला दे। तो दूसरा यूजर कहता है कि देखकर खाना भई कहीं ये सचमुच की फिश ना हो। इसी तरह से इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है।

Tags:    

Similar News