Video Viral: परिवार के लोग साथ बैठकर खा रहे थे खाना, तभी ऊपर गिर गया छत का पंखा, जानें फिर क्या हुआ

Video Viral: अधिकतर घरों में लोग रात का खाना (Eat) साथ में बैठकर खाते हैं। खाना खाते समय ही एक हादसे (Accident) का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि घर के अंदर खाना खाते समय अचानक छत का पंखा खाना खा रहे लोगों के ऊपर गिर जाता है।;

Update: 2021-08-26 14:19 GMT

Video Viral: अधिकतर घरों में लोग रात का खाना (Eat) साथ में बैठकर खाते हैं। खाना खाते समय ही एक हादसे (Accident) का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि घर के अंदर खाना खाते समय अचानक छत का पंखा खाना खा रहे लोगों के ऊपर गिर जाता है। गनीमत रही की इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। नहीं तो वहां पर दो छोटे बच्चे भी खाना खा रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वियतनाम का बताया जा रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि छह लोग हॉल में एक साथ भोजन का आनंद ले रहे हैं। पास में कूलर चल रहा है। वीडियो देखकर शुरू में सबकुछ सामान्य सा मालूम पड़ता है मगर तभी छत का पंखा अचानक उनके ऊपर आ गिरा। पंखा जिस वक्त नीचे गिरा वो चालू था मगर किस्मत से किसी को चोट नहीं आई।

पंखा परिवार के मुखिया और एक बच्चे के बहुत करीब में आकर गिरा, तभी मां ने दौड़कर अपने बेटे को उठाया उसे और पुचकारने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद शख्स ने पंखे को उठाकर एक तरफ रखा और परिवार के सदस्य दोबारा खाने लगे।

वायरल वीडियो को ट्विटर पर ViralHog नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर अब तक 761 views मिल चुके हैं। वहीं लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Tags:    

Similar News