Video Viral: अपनी शादी में दूल्हे ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, लोग बोले- वाह बेटे मौज कर दी

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शादी समारोह का है। यहां लड़के ने अपनी ही शादी में जबरदस्त डांस किया। डांस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।;

Update: 2021-06-23 13:04 GMT

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शादी समारोह का है। यहां लड़के ने अपनी ही शादी में जबरदस्त डांस किया। डांस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और मजा भी आ रहा है। इस वीडियो मे अपनी ही शादी में दूल्हा ऐसा डांस कर रहा है, जिसने अच्छे-अच्छों के 'होश' उड़ा दिए हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

शादी का दिन हर दूल्हा-दुल्हन के लिए काफी खास होता है। इसे यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते? कई बार इनकी तारीफ होती है, तो कई बार मजाक भी उड़ाया जाता है। लेकिन, इस दूल्हे ने अपननी शादी में ऐसा 'धमाका' किया जिसे लोग देखते रह गए। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं एक दूल्हा कुछ महिलाओं के साथ शादी की रस्में निभाने के लिए जा रहा है। इस दौरान डीजे पर वह जबरदस्त डांस करता है। उसके स्टेप देखकर लोग सन्न रह गए।

इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपकी 'थकान' दूर हो गई होगी। फेसबुक पर इस वीडियो को 'औरंगाबाद जिले के बिहार' नाम के पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो 3.5 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं, एक लाख 32 हजार लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, छह हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं।

Tags:    

Similar News