Birthday Party में नहीं पहुंचा कोई तो निराश लड़की ने कुद बचाईं तालियां और खाया केक, देखें वायरल वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक लड़की रेस्टोरेंट में अपना जन्मदिन मनाने के लिए जाती है।;

Update: 2021-07-20 14:44 GMT

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक लड़की रेस्टोरेंट में अपना जन्मदिन मनाने के लिए जाती है। लड़की के जन्मदिन पर जब कोई दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवार वालों में से कोई नहीं पहुंता है तो वो परेशान हो जाती है। जिसके बाद वह इमोशनल होकर अकेली ही अपना केक काटने लगती है। केक काटते समय लड़की अपने आप ही तालियां बजाने लगती है। केक काटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आप भावुक हो जाएंगे।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि रेस्टोरेंट में एक महिला बैठी है। वो बार-बार किसी को फोन करती है, फोन देखती है। उसके सामने टेबल पर केक रखा है। जब काफी देर तक कोई नहीं आता तो वो भावुक हो जाती है। उसकी आंखों में आंसू भर जाते हैं और वो भारी मन से केक काटने लगती है। केक काटने से पहले वो खुद ही ताली बजाने लगती है। जिसे देखकर लोग समझ जाते हैं कि उस महिला का जन्मदिन है। महिला को अकेली देख रेस्टोरेंट का स्टाफ वहां आता है। सभी तालियां बजाते हैं और उस महिला को गले लगकर उसे विश करते हैं। इतने सारे लोगों को देखकर खुशी के कारण महिला की आंखों में आंसू आ जाते हैं। वो रो पड़ती है। वीडियो बेहद इमोशनल है।

वायरल वीडियो को ट्विटर पर GoodNewsMovement ने नाम से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को अब तक 3 मिलियन views मिल चुके हैं। वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक युजर ने कमेंट किया हैं। जन्मदिन जैसे मौके पर नाराज हो होना गलत बात है।

Tags:    

Similar News