Video Viral: 60 साल का बुजुर्ग मजदूर बना मॉडल, सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
अक्सर लोगों ने मम्मिक्का को एक लुंगी और कमीज में देखा था लेकिन अचानक उनकी किस्मत ने ऐसी करवट ली की बड़े-बड़े मॉडल उनके सामने छोटे लगने लगे हैं।;
कहते हैं किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। अगर किस्मत हो तो राजा रातों रात रंग बन जाता है और रंग रातों रात राजा, सब किस्मत का खेल है। इसी कड़ी में केरल (Kerala) का एक 60 साल का बुर्जुग मजदूर काफी वायरल हो रहा है। इस मजदूर की किस्मत ऐसी बदली कि यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। इस दिहाड़ी मजदूर को कहां पता था कि वो रातों रात मॉडल बन जाएगा और पूरी दुनिया में तहलका मचाएगा। इस 60 साल के मम्मिक्का नाम का शख्स दिहाड़ी मजदूरी करके रोज कमाता और रोज खाता था।
अक्सर लोगों ने मम्मिक्का को एक लुंगी और कमीज में देखा था लेकिन अचानक उनकी किस्मत ने ऐसी करवट ली की बड़े-बड़े मॉडल उनके सामने छोटे लगने लगे हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। आंखों पर ब्रांडेड चश्मा, शानदार सूट और चेहरे पर हैंडसम दिखने वाली दाढ़ी एक अलग तेवर पैदा कर रही है।
मम्मिक्का के इस नये और बदले लुक को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा पा रहा है कि ये बुजुर्ग शख्स कफी दिहाड़ी मजदूरी करता था। बता दें कि एक फोटोग्राफर की नजर मम्मिक्का पर पड़ी और बस उसी फोटोग्राफर ने मम्मिक्का को मजदूर से एक मॉडल में बदल दिया। इस काया पलट को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए और इसी के साथ उन्होंने पूरे इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाना शुरु कर दिया है।
फोटोग्राफर शारिक वायलिल के इस काम की हर जगह तारीफ हो रही है। शारिक खुद केरल के कोझिकोड जिले में रहते हैं। उन्होंने जब मम्मिक्का को पहली बार देखा तो उन्हें वो साउथ एक्टर विनायकन की तरह लगे और फिर उन्होंने मम्मिक्का का बेतरीन काया पलट किया।