युवक का हैरतअंगेज स्टंट देखते रह गए लोग, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

इस वीडियो में एक लड़का जिस तरह से स्टंट कर रहा है वो वाकई दंग करने वाला है। ये लड़का एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर छलांग लगाता है। उसके इस तरह के स्टंट को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।;

Update: 2022-01-28 10:47 GMT

स्टंट करना कोई आसान बात नहीं है। स्टंट वीडियो इंटरनेट (Video) की दुनिया में धमाल मचाते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स पॉपुलर होने के लिए क्या कुछ नहीं करते। अपने वीडियो और फोटोज पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए लोग खतरनाक स्टंट तक करते रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसे देख आपकी धड़कने बढ़ जाएंगी।

इस वीडियो में एक लड़का जिस तरह से स्टंट कर रहा है वो वाकई दंग करने वाला है। ये लड़का एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर छलांग लगाता है। उसके इस तरह के स्टंट को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। सबसे हैरानी की बात ये है कि लड़का दोनों बिल्डिंग्स के बीच की दूरी को बड़े आसानी से पार कर लेता है।

हैरान करने वाला ये वीडियो कुछ ही सेकंड का है लेकिन है मजेदार। इस वीडियो को देखने के लिए सबसे पहले तो मजबूत जिगरा चाहिए। ये वीडियो all_elite_parkour नाम के पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में आप देखेंगे की एक लड़का एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग की बीच की दूरी को बड़े आसानी से पार कर लेता है।

इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। कुछ यूजर्स ने तो इसकी तारीफ में कमेंट किए तो कुछ ने खतरनाक स्टंट नहीं करने की भी अपील की।

Tags:    

Similar News