वीडियो वायरल: रैंप वॉक करते हुए मॉडल के साथ हुआ हादसा, फिर इस शख्स ने किया दिल जीतने वाला काम

वहीं इस वीडियो में एक मॉडल रैंप पर वॉक करने उतरती है तो वो अचानक से घिर जाती है जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग उसे घूरने लगते हैं। तभी एक पुरुष मॉडल रैंप पर वॉक करने आता है और नीचे बैठी हुई मॉडल को सहारा देता है।;

Update: 2022-02-17 10:51 GMT

इन दिनों सोशल मीडिय (Social Media) पर एक मॉडल (Model) का एक वीडियो काफी वायरल (Video Viral) हो रहा है। इस वीडियो में एक मॉडल रैंप वॉक करते हुए धड़ाम से गिर जाती है। फिर उसके बाद जो होता है वो वाकई आपका दिल जीत लेगा।

अक्सर इंटरनेट की दुनिया में कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, कुछ आपको गुदगुदाते हैं तो कुछ आपको भावुक भी कर देते हैं। लेकिन ये वीडियो आपके दिल को छू जाएगा। किसी सामाजिक जगहों पर कोई किसी छोटी मोटी घटना का शिकार हो जाता है तो उसे उसके लिए शर्मिंदा होना पड़ता है। उस घटना से उसका आत्मविश्वास कम हो जाता है।

वहीं इस वीडियो में एक मॉडल रैंप पर वॉक करने उतरती है तो वो अचानक से घिर जाती है जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग उसे घूरने लगते हैं। तभी एक पुरुष मॉडल रैंप पर वॉक करने आता है और नीचे बैठी हुई मॉडल को सहारा देता है। उसके बाद पुरुष मॉडल महिला मॉडल को अपने कंधे पर उठाकर रैंप वॉक करता है। जिससे उस मॉडल का खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से जाग जाता है।

रैंप पर वॉक करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसके लिए कई सालों की प्रैक्टिस और मेहनत काम आती है। लेकिन इस तरह की घटना किसी के साथ भी हो सकती है, इस दौरान अहम ये होता है कि आप किस तरह से अपने आप को संभालते हैं और अपने रैंप वॉक को जारी रखते हैं।

Tags:    

Similar News