Video Viral: बंदर के बर्तन धोने का वीडियो वायरल, देखकर रह जाएंगे हैरान

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बंदर के बर्तन धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है।;

Update: 2021-07-03 14:15 GMT

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बंदर के बर्तन धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी, अपना हाथ जगन्नाथ। जी हां, जिसके हाथ में हुनर होता है उसे कभी रोटी खाने की किल्लत नहीं होती। अब ये कहावत अगर बंदर पर लागू हो जाए तो क्या कहेंगे। वायरल वीडियो में ऐसा ही बंदर दिख रहा है, जिसके लोग फैन हुए जा रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि चाय की दुकान है। वहां लोग चाय पी रहे हैं। बगल में बंदर रगड़-रगड़ कर बर्तन धो रहा है। लोग उसकी इस हरकत को देखकर हैरान हैं। बंदर का बर्तन धोने का अंदाज बेहद निराला है। बर्तन धोने के बाद बकायदा वो बर्तन को चेक भी कर रहा है कि उसमें कहीं गंदगी तो लगी नहीं रह गई है।

इस वीडियो को लोग कितना पसंद कर रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाएं कि खबर लिखे जाने तक इसे 262,054 likes मिल चुके हैं। जबकि इसे एक दिन पहले ही शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर बता रहे हैं कि इस वीडियो ने उनका दिल जीत लिया है। लोग इसकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इसकी तुलना इंसानों तक से कर दी और लिखा कि मेहनत करना कोई इस बंदर से सीखे।

Tags:    

Similar News