Video Viral: मुर्गे के डर से झाड़ियों में छिप गया सांप, देखें लड़ाई का वीडियो

Video Viral: सांप और नेवले की लड़ाई तो आपने खूब देखी होगी लेकिन क्या अपने कभी मुर्गा और सांप की लड़ाई (Rooster and Snake Fight) देखें है। अगर नहीं देखी तो देख लिजिए।;

Update: 2021-08-27 16:21 GMT

Video Viral: सांप और नेवले की लड़ाई तो आपने खूब देखी होगी लेकिन क्या अपने कभी मुर्गा और सांप की लड़ाई (Rooster and Snake Fight) देखें है। अगर नहीं देखी तो देख लिजिए। इस समय सोशल मीडिया (Social Media) में एक खतरनाक काले सांप और मुर्गे के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। इस लड़ाई (Fight) में सांप मुर्गे के आगे कहीं टिकता हुआ नजर नहीं आया और चंद सेकंड में ही वो भाग खड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर यह वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स ने छड़ी की मदद से सांप को हटाने की कोशिश की, मगर वो टच से मस ना हुआ। कई कोशिशों के बाद भी ऐसा चलता रहा। तभी एका एक दरबे के दूसरे में हिस्से में मौजूद एक मुर्गा सांप पर झपट पड़ा और अपने पंजों से उसे जमीन पर पटक दिया। मुर्गा इसके बाद लगातार सांप पर हमलावर रहा और उसे वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। सांप भी बिना किसी विरोध के चुपचाप वहां से भाग गया।

सांप और मुर्गे के बीच लड़ाई के इस वीडियो को Viral Hog ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। वायरल वीडियो पर अब तक 27.3K views मिल चुके हैं। अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और बहुत से लोगों ने इसे पसंद भी किया है। करीब एक मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दरबे में कई मुर्गे बंद हैं और उसी दरबे के एक हिस्से पर सांप शिकार के लिए डेरा डाले बैठा है। लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ।

Tags:    

Similar News