Video Viral: खुशी-खुशी जा रहे थे दुल्हन लेने तब ही हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दुल्हन देने जाते समय का है। विडियो में दूल्हे का एक दोस्त दूल्हे को अपने गंधे पर उठा लेता है और नाचने लगता है।;

Update: 2021-06-19 11:22 GMT

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दुल्हन देने जाते समय का है। विडियो में दूल्हे का एक दोस्त दूल्हे को अपने गंधे पर उठा लेता है और नाचने लगता है। लेकिन उसको ये नहीं पता था की वह अपने दोस्त का ही वजन नहीं उठा पाएगा। नाचते-नाचते ही वह दूल्हे को चारों खाने चित्त गिरा देता है। यही नहीं वह उसके साथ-साथ खुद भी गिर जाता है। फिर क्या था सभी लोग यह देखकर हंसने लगते हैं।

जैसा कि आप जानते हैं कि शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन में बेहद महत्वपूर्ण दिन होता है। अपनी शादी को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है। इस खुशी के मौके पर दूल्हा हो या दुल्हन सभी काफी जोश में रहते हैं। लेकिन कई बार यह जोश भारी पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जहां जोश के चलते दूल्हे के साथ काफी फनी हादसा हो गया। सोशल मीडिया पर यूं तो शादी की कई फनी वीडियोज शेयर की जाती है। लेकिन इस वीडियो को देख कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

वीडियो की बात करें तो इसमें सड़क पर बाराती झुंड में नाच रहे हैं। तभी दूल्हे का दोस्त उसे कंधे पर चढ़ाए आता है औऱ डांस करने लगता है। कंधे पर चढ़े चढ़े दूल्हा भी मौज में नाच रहा है। आस पास बच्चे भी ढोल की थाप पर जमकर नाच रहे हैं। अचानक नजारा बदलता है औऱ दूल्हा दोस्त के कंधे से धड़ाम पीठ के बल नीचे जमीन पर जा गिरता है। उसके साथ उसका दोस्त भी जमीन पर गिर जाता है।

आस पास के लोग तेजी से दूल्हे को उठाने के लिए आते है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फनी वीडियो को official_niranjanm87 नामक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Tags:    

Similar News