Video Viral: जयमाला पर दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को पहनाते हैं सांप, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि खुले मैदान में एक शादी हो रही है। और जयमाला का कार्यक्रम अब शुरु होने वाला है जहां एक मजेदार ट्विटस्ट छुपा हुआ है। दुल्हन अपने हाथों में सांप पकड़े नजर आती है और दूल्हे के गले में डला देती है।;

Update: 2022-05-29 06:20 GMT

दुनियाभर में शादियों से जुड़ी अलग-अलग रस्में होती हैं। सभी अपने-अपने तरीकों को फॉलो कर शादी रचाते हैं। इन्हीं में से एक उत्तर भारत (North) में अलग तरह से शादी होती है तो दक्षिण भारत में अलग, हालांकि, शादियों में धमाल तो हर जगह होता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा शादी देखी है जहां जयमाला में फूलों की माला की जगह सांप गले में डाले जाते हों। जरुर इस पर हर किसी को हैरानी होगी, जहां दूल्हा दुल्हन जयमाला में एक दूसरे सांप और अजगर पहनाते हैं। वायरल हो रहा वीडियो कुछ ऐसा ही है, इसमें कुछ इस तरह का ही नजारा देखने को मिलेगा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि खुले मैदान में एक शादी हो रही है। और जयमाला का कार्यक्रम अब शुरु होने वाला है जहां एक मजेदार ट्विटस्ट छुपा हुआ है। दुल्हन अपने हाथों में सांप पकड़े नजर आती है और दूल्हे के गले में डला देती है। वहीं दूल्हा भी दुल्हन के गले में अजगर डाल देता है। ये जयमाला से जुड़ी रस्म हर किसी को चौंका देती है।

ये वीडियो जितना रोमांचक लग रहा है उतना ही मजेदार भी है। इस तरह की जयमाला शायद ही पहले कभी देखी होगी। जहां सांपों को देखकर हर कोई डर के कारण कुछ बोल भी नहीं पाता वहां सांपों के साथ इस तरह की रस्म देखकर वाकई हर किसी का हैरान होना लाजमी है। वीडियो देखकर हर कोई सदमे में है, ये वीडियो इंस्टाग्राम पर psycho_biharii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि, ये वीडियो कहां का है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी तक इस वीडियो को हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News