Viral Video : आज भी इंसानियत ने नहीं तोड़ा दम, 80 साल की बुजुर्ग महिला करती है कुछ ऐसा...जिसे देख आपकी आंखे हो जाएंगी नम
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक 80 साल की महिला रोज आवारा कुत्तों को खाना खिलाती है। लोग भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।;
पालतू जानवरों (Animal) का अपने घर में रखने के शौकीन तो बहुत से लोग होते हैं खासकर डॉग्स को। लेकिन आवारा जानवरों जैसे कुत्तों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आपने बहुत से वीडियो देखे होंगे जिनमें लोग अपने पालतू कुत्तों के साथ रील्स बनाते नजर आ जाते है। वहीं उन्हें बहुत अच्छे तरीके से अपने घरों में रखते हैं। लेकिन दूसरी तरह आवारा कुत्तों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं उन्हें मारते हैं। पर अब एक ऐसी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है जो खुद 80 साल की है लेकिन वो रोज आवारा कुत्तों की सेवा करती हैं। लोग वायरल हो रही इस महिला के काम को काफी पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किसी से बात करती हुई नजर आ रही है साथ ही वो गली के आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हुई भी दिखाई दे रही हैं। महिला इस वीडियो में बताती है की वो रोज सुबह और कभी-कभी शाम को भी कुत्तों को खाना खिलाती हैं। जब उनसे यह पूछा जाता है कि वो इस काम को कब से कर रही है तो बुजुर्ग महिला कहती है कि यह काम वो 30 साल की उम्र से कर रही हैं। आगे महिला से पूछा जाता है कि क्या लोग उन्हें परेशान करते हैं जब वो कुत्तों को खाना खिलाती हैं तो बुजुर्ग महिला कहती हां, पर वो इस बात पर ध्यान नहीं देती।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को VVS Laxman ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 'सचमुच हृदयस्पर्शी! मिलिए दिल्ली की 80 वर्षीय विभा कौल जी से जो पिछले 50 सालों से हर रोज आवारा कुत्तों की सेवा कर रही हैं। बेजुबानों के लिए उनकी सेवा को नमन। भारत के पास निःस्वार्थ सेवा करने वाले ऐसे अनेक रत्न हैं'। लोग भी इस बुजुर्ग महिला की वीडियो पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। वीडियो को अब तक कई हजार लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियां भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि इन माता जी को मेरा सलाम।