Viral Video : स्टाइल मारकर रोटी बना रहे लड़के ने किया ऐसा काम, वीडियो देखकर बंद नहीं होगी हंसी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें के लड़का रोटी बनाते हुए नजर आता है लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है जो उसने भी नहीं सोचा होगा।;

Update: 2022-09-24 10:41 GMT

कुछ लोगों को खाना (Food) खाने का शौक होता है, तो कुछ लोगों को खाना बनाने का शौक होता है। इस तरह के बहुत से लोग आपको देखने को मिल जाएंगे। जिनको खाना बनाना चाहे न आए लेकिन वो उसे बनाने की कोशिश जरुर करते हैं। ऐसे में कई बार उनके साथ ऐसा कुछ हो जाता है जिसे देख कर अपनी हंसी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे बहुत से वीडियो अपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे जिनमें लोग खुद को शेफ समझ कर न जाने क्या-क्या बनाते रहते हैं। अब सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिल रहा है जिसमें एक शख्स रोटी बनाने के लिए बैठा है। लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देख कर आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे।

अभी तक आपने पैनकेक और ऑमलेट बनाते हुए अक्सर लोगों को पैन पलटकर उसे फ्लिप करते हुए तो देखा ही होगा। लेकिन क्या कभी किसी को भारी तवे से रोटी को फ्लिप करने की कोशिश करते हुए देखा है। शायद आपमें से बहुत से लोग बोलेंगे ऐसे कौन करता है। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़का रोटी बनाने बैठा है। रोटी बनाते समय वो स्टाइल मारने की कोशिश करता है। जैसे ही वो रोटी को फिल्प करने की कोशिश करता है। तवा उसी के ऊपर उछलकर आकर गिर जाता है और उसका स्टाइल धरा का धरा रह जाता है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को videonation.teb नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि ब्रेकफास्ट में क्या बनाऊ। वहीं दूसरी तरह वीडियो के ऊपर लिखा हुआ दिख रहा है कि आज रोटी तेरा भाई बनाएगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर लोगों ने हंसी वाले ढेर सारे इमोजी कमेंट बॉक्स में कमेंट किए हैं और टिप्पणियां भी की हैं। 

Tags:    

Similar News