Viral Video: प्यार में लड़के ने तय किया राजा बाबू से रामू काका तक का सफर, लोगों ने कहा...

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का लड़की के सैंडल को ठीक करते हुए नजर आ रहा है। लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता जिसे देख कर आपके होश उड़ जाएंगे।;

Update: 2022-09-15 10:16 GMT

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन बहुत से वीडियो वायरल होते हैं। जिनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिन्हें देख कर हमें मोटिवेशन मिलती है। आपने भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए ऐसे बहुत से वीडियो देखे होंगे। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों को उस पर यकीन नहीं हो रहा। यहां तक की कुछ लोग तो ऐसे भी है जो वीडियो देखने के बाद हंस रहे हैं और साथ ही मजाक भी बना रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि ये वीडियो शायद किसी स्कूल से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में आपको एक लड़का और कुछ लड़कियां दिखाई दे रही होंगी। लड़का स्कूल (School) में ही किसी जगह पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। लड़के ने हाथ में लड़की का सैंडल पकड़ रखा है और वो उसे ठीक करता हुआ दिख रहा है। लेकिन वहीं दूसरी और लड़की लड़के के कंधे पर हाथ रख कर खड़ी हुई अपनी सेहलियों से बातें करती दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ अगर लड़के को देखा जाए तो वो सब कुछ भूल-भाल कर बस लड़की की सैंडल को ही ठीक करने में लगा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को videonation.teb नाम के एक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि एक बंदी के लिए क्या-क्या करना पड़ रहा है। इस वीडियो को वायरल होने के बाद से अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने हमेशा की तरह इस बार भी वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि भाई पैसे कमा ले। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसको इंसानियत नहीं बोलते हैं क्या।

Tags:    

Similar News