Video Viral: इस दुल्हन की एंट्री के कायल हुए लोग, सोशल मीडिया पर छाया दुल्हनिया का स्वैग
कई बार दुल्हन की एंट्री से जुड़े वीडियो देखें जाते हैं, इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दुल्हन बेहतरीन डांस के साथ एंट्री करती हुई नजर आ रही है।;
सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom Video) से जुड़े मस्ती के पल होते हैं तो कुछ में दुल्हन का जोरदार डांस लोगों को अपना कायल बनाता है। लोगों को इस तरह के वीडियो काफी पसंद आते हैं। इन दिनों भी कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो शादी से जुड़ा हुआ है।
दुल्हन की धमाकेदार एंट्री
दरअसल महिलाओं के लिए शादी उनके जीवन के सबसे अहम दिनों में से एक होती हैं। इसलिए हर दुल्हन का सपना होता है कि उसकी शादी का दिन सबसे स्पेशल बने। कई बार दुल्हन की एंट्री से जुड़े वीडियो देखें जाते हैं, इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दुल्हन बेहतरीन डांस के साथ एंट्री करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन के चारों तरफ उसके परिवार के सदस्य चल रहे हैं वहीं दुल्हन शानदार अंदाज में सलाम-ए-इश्क गाने पर डांस करती हुए आगे बढ़ती है।
इस दौरान दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान है, लोगों को उसका डांस बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये दुल्हन लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। लोग उसके डांस और स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि, इस वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, हमारी स्वैगर दुल्हन। इस वीडियो को अभी तक 9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही कई लोग इसे अभी भी देख रहे हैं।
वहीं इस वीडियो में दिख रही दुल्हन की पहचान प्रियंका थपलियाल के रूप में हुई है जो एक खूबसूरत लाल रंग के लहंगे और धूप के चश्में में गजब ढाह रही हैं। वहीं उनके ऊपर उनके भाईयों ने फूलों की चादर कर रखी है जिसके नीचे दुल्हन चल रही है।