Viral Video: Bikini में घूम रही विदेशी लड़कियों के बीच इस तरह पहुंची भारतीय महिला, वीडियो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बीच पर भारतीय परिधान पहन कर घूमती हुई दिखाई दे रही है। वहीं उसके आस-पास बाकि महिला बिकनी में नजर आ रही हैं।;

Update: 2022-08-23 12:43 GMT

अगर आप भी कभी समुद्र किनारे गए है तो आपने देखा होगा कि लोग वहां पर नहाते हुए और आराम करते हुए नजर आते हैं। वहीं अगर विदेश की बात की जाए तो वहां पर बहुत सी विदेशी महिलाएं बिकनी पहन कर नहाते हुए और एन्जॉय करते हुए दिख जाएंगी। क्योंकि विदेशो में यह बहुत ही आम सी बात है। लेकिन सोचिए अगर इसके विपरीत कोई महिला बीच पर साड़ी पहन कर पहुंच जाए तो क्या होगा। शायद वहां का माहौल ही बदल जाए। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर भी वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपकी हंसी भी छूट जाएगी।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक नीला समुद्र दिखाई दे रहा है। साथ ही वहीं पर पथरीले इलाके में एक प्लेटफॉर्म भी बना हुआ है जिस पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी प्लेटफॉर्म पर कुछ विदेशी महिलाएं बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी तरफ एक भारतीय महिला समुद्र तट पर बिकनी में घूम रही विदेशी महिलाओं के बीच पहुंचती है। जो बाकि सब से काफी अलग दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस सीन का जमकर आनंद उठा रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि ये भारत से बाहर का है।

वायरल हुए इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक कई लाख लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट भी किए है। एक यूजर ने लिखा है कि जब दो अलग दुनिया एक यूनिवर्स में मिली। एक अन्य ने लिखा कि अरे काकी कहां पहुंच गई।

Tags:    

Similar News