Video Viral: कभी देखी है साफ पानी में तैरती इतनी बड़ी मछलियां? हैरान रह गए टूरिस्ट

दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शार्क की लंबाई के बराबर एक बड़ी मछली नदी के अंदर तैरती नजर आ रही है। हालांकि, साफ पानी के नीचे वह मछली चुपचाप तैरती है और आगे बढ़ जाती है।;

Update: 2022-01-21 05:12 GMT

जब भी किसी नदी (River) की बात होती है तो लोग उसकी साफ-सफाई की बात जरूर करते हैं। अक्सर सुनने में आता है कि ऐसी कई नदियां हैं जो बेहद गंदी हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी सफाई को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर लोग एडवेंचर लाइफ (Adventure Life) जीने के लिए पहाड़ों, जंगलों और समुद्री इलाकों में जाते हैं। इस दौरान वो कई खतरनाक चीजों से रुबरू होते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी जान दांव पर लगा देते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर अजीबोगरीब खबरें देखने को मिलती हैं। इसी कड़ी में अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें व्हेल, शार्क जैसी खतरनाक मछलियां समुद्र में साफ-साफ दिख रही हैं। इन मछलियों का आकार इतना बड़ा है कि देखकर हर कोई हैरान है।

दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शार्क की लंबाई के बराबर एक बड़ी मछली नदी के अंदर तैरती नजर आ रही है। हालांकि, साफ पानी के नीचे वह मछली चुपचाप तैरती है और आगे बढ़ जाती है। इस दौरान सबसे खतरनाक पल तब देखने को मिलता है जब कयाकिंग कर रहे पर्यटक वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने इस विशालकाय मछली को देखा और चुपचाप उसे जाने दिया। मछली को देखने के बाद पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान थी, लेकिन वो डरे हुए भी थे। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों के बीच इस बात की उत्सुकता बढ़ गई कि ये वीडियो असल है कहां का?

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो यूएस के फ्लोरिडा का बताया जा रहा है। और ये जगह वीकली वाचे के नाम से मशहूर है। जहां अक्सर दूर-दूर से टूरिस्ट अपना समय बिताने के लिए आते हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है, कई लोगों ने इस वीडियो पर कई कमेंट्स भी किए हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thebucketlistglobe नाम के पेज ने शेयर किया है।

Tags:    

Similar News