Viral Video : स्टेज पर दूल्हे ने साली के साथ की ऐसी हरकत, देखती रह गई दुल्हन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हे ने जयमाला के समय ऐसी हरकत की जिसे देख कर हर कोई हैरान है।;
ऐसा कहा जाता है कि शादी (Wedding) सात जन्मों का रिश्ता होता है। अगर एक बार ये रिश्ता जुड़ जाए तो इसे पूरे मन से निभाना होता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आपने शादी से जुड़े बहुत से वीडियो देखे होंगे। जिसमें कुछ वीडियो मस्ती भरे होते हैं, तो वहीं कुछ हैरान कर देने वाले होते हैं। शादी से जुड़े वीडियो लोगों को भी खूब पसंद आते हैं। ऐसा देखा जाता है कि शादी में न सिर्फ दोस्त, रिश्तेदार और घरवाले एन्जॉय कर रहे होते हैं। बल्कि आजकल तो खुद दूल्हा-दुल्हन भी अपनी शादी में एन्जॉय करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इसके साथ ही कुछ शादियों में ऐसी चीजें भी हो जाती है जिसे कोई सोच भी नहीं सकता। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर ही कुछ ऐसा कर देता है जिसे देख कर हर कोई हैरान रह जाता है। वायरल हो रहा ये वीडियो जयमाला के टाइम का है। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर जयमाला लिए खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि दूल्हे के मन में तो कुछ और ही चल रहा होता है। जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू होती है सबसे पहले दुल्हन दूल्हे के गले में माला डालती है। फिर बारी आती है दूल्हे की, दूल्हा दुल्हन के गले में माला डालने ही वाला होता है तभी वो पास में खड़ी दुल्हन की बहन यानि अपनी साली को देख कर उसके गले माला डाल देता है। ये कांड करने के बाद दूल्हा खुशी से नाचने लग जाता है। वहीं दूल्हे की ये हरकत देख कर दुल्हन का मुंह खुला का खुला रह जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को its.chiku_ नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। ये घटना सत्य है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। इस वीडियो को अब तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर लाइक्स और कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि पागल दूल्हा है क्या। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि फेक है कोई शादी नहीं हो रही।